Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

हमारे प्राकृतिक संसाधन प्रकार,वर्गीकरण,समस्या,दुरुपयोग,संरक्षण एवं प्रबंधन


 हमारे प्राकृतिक संसाधन प्रकार,वर्गीकरण,समस्या,दुरुपयोग,संरक्षण एवं प्रबंधन

पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन, प्राकृतिक संसाधन का वर्गीकरण, हमारे प्राकृतिक संसाधन एवं उनका संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन कितने प्रकार के होते हैं, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन,प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग,प्राकृतिक संसाधन का संरक्षण एवं प्रबंधन,प्राकृतिक संसाधन की समस्या

हमारे प्राकृतिक संसाधन प्रकार,वर्गीकरण,समस्या,दुरुपयोग,संरक्षण एवं प्रबंधन


कक्षा (Class) :-8

विषय(Subject):- हमारा पर्यावरण (our environment)

पाठ (Chapter):- 2

पाठ नाम (Chapter name): हमारे प्राकृतिक संसाधन

 

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

() प्राकृतिक संसाधन कौन-कौन से हैं? वे हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं?

उत्तर-हवा, मिट्टी, जल, सौर ऊर्जा, पेड़-पौधे, खनिज पदार्थ आदि प्राकृतिक संसाधन हैं। हवा का जल का उपयोग हम अपनी प्यास बुझाने तथा अन्य अनेक आवश्यक कामों में करते है। पेड़-पौधे वनस्पति हमारी विभिन्न आवश्यकताओं, जैसे- भोजन, आवास, कपड़ा आदि को पूरा को पूरा करने के लिये उपयोग की जाती है। इसी तरह कृषि हेतु उपजाऊ मिट्टी हमें भूमि प्रदान करती है तथा तेल,कोयला और गैस यातायात उद्योगों में ईधन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। सौर ऊर्जा तो हमारे जीवन का आधार ही है।

 () दैनिक जीवन में जल का क्या उपयोग है? जल के दुरुपयोग को रोकने के उपाय बताइए।

उत्तर- जल बिना जीवित रहने का कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे दैनिक जीवन के विभिन्नकार्यों जैसे- नहाना, कपड़े धोना, बरतन धोना, पोंछा करना, पेड़-पौधों को सींचना आदि अनेक ऐसे कार्य जिनमें जल की आवश्यकता पड़ती है।

जल के दुरूपयोग को रोकने के लिए जल के प्रयोग पर ध्यान देना होगा, जैसे- नल को कभी नहीं छोड़ना, कुल्ला करने या नहाने के लिए मग का इस्तेमाल करना चाहिए। फल, सब्जी धोकर बचेप को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसे पौधों में डाल देना चाहिए आदि।

 () भूमि से प्राप्त होने वाले किन्हीं पाँच पदार्थों के नाम लिखिए।

उत्तर- भूमि से प्राप्त होने वाले पदार्थ हैं- फल, सब्जियाँ, अनाज, लकड़ियाँ, औषधियाँ आदि।

 () सौर ऊर्जा हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?

उत्तर- पृथ्वी पर समस्त जीवन का आधार सूर्य ही है। सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। सर्य से हमें गर्मी और प्रकाश तो मिलता ही है, साथ ही सूर्य जल-चक्र बनाए रखने में, वायुमंडल में वायु प्रवाह बनाए रखने में, जलवायु को नियंत्रित करने में, भोजन बनाने हेतु पौधों को ऊर्जा प्रदान करने में घर में नमी-सीलन  को दूर करने तथा कपड़े सुखाने में तथा शरीर में विटामिन डी की आपूर्ति हेतु सौर ऊर्जा हमारे लिए अति आवश्यक है।

पाठ-2 हमारे प्राकृतिक संसाधन Download PDF in Hindi

👇👇👇



 () वायु का जीवन में क्या महत्व है?

उत्तर- वायु हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। भोजन और जल के बिना तो हम कुछ समय तक जीवित रह सकते हैं। परन्तु वायु के बिना हम जिंदा नहीं रह सकते।

 प्रश्न 2. सही मिलान कीजिए

S. N.

 

S.N.

 

1

वायु

A

से हमारे शरीर का 70% भाग बना है।

2

जल

B

में ऑक्सीजन होती है।

3

भूमि

C

हमें विटामिन 'D' बनाने में मदद करता है।

4

सूर्य का प्रकाशन

D

खनिज पदार्थ का भण्डार है।

 उत्तर- 1-B, 2- A, 3- D, 4-C

 

कक्षा-8 

हमारा पर्यावरण 

सम्पूर्ण नोट्स इन हिंदी 

 


Post a Comment

0 Comments