Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

भूगोल class 8 chapter 5 भारत उद्योग धंधे,प्रश्न उत्तर pdf

 

भूगोल class 8 chapter 5 भारत उद्योग धंधे,प्रश्न उत्तर pdf हिन्दी में


कक्षा 8 भूगोल अध्याय 5 हिन्दी में,आ ओ समझे विज्ञान, कक्षा 8 Solutions, WWW.WAY2PATHSHALA.IN ,भूगोल Class 8, भूगोल class 8 chapter 5 भारत उद्योग धंधे,प्रश्न उत्तर pdf , हमारा इतिहास और नागरिक जीवन कक्षा 8, WWW.EXAMSTD.COM ,संसाधन एवं विकास कक्षा 8 प्रश्न उत्तर,  HISTORY.WAY2PATHSHALA.IN ,कक्षा 8 भूगोल अध्याय 1 नोट्स, भारत में राष्ट्रवाद का उदय एवं विकास कक्षा 8, कक्षा 8 भूगोल अध्याय 6
भूगोल class 8 chapter 5 भारत उद्योग धंधे,प्रश्न उत्तर pdf


Class:-8

विषय(Subject):-भूगोल (Geography)

(Chapter):- 5

पाठ नाम (Chapter Name):- भारत : उद्योग-धंधे

 

() भारी एवं लघु उद्योग में क्या अन्तर है?

उत्तर- भारी या वृहद् उद्योग बड़े पैमाने पर स्थापित किए जाते हैं। जिनके लिए अधिक पूँजी, कच्चा माल, श्रमशक्ति, भूमि, मशीन एवं शक्ति के साधनों की आवश्यकता होती है तथा अधिक मात्रा में वस्तुआ। का उत्पादन होता है। जस-लाहा इस्पात सामट, दवाएं, रासायानक खाद, वस्त्र उद्योग, वाययान, जलयान, मोटरगाडी, रेल के इंजन डिब्ब आदि।

ये उद्योग सरकारी एवं निजा. दाना क्षेत्रा में लगाए जात है। इसक विपरीत लघ उद्योगों में कम पॅजी, श्रम एवं शक्ति के साधन तथा छाटा छाटा माना की आवश्यकता होती है। ये हल्के कच्चे माल का प्रयाग करते हैं तथा हल्की वस्तुआ का निमाण करत है। कई बार भारी उद्योगों के उत्पादों के छोटे-छोटे भाग भी बनाते हैं।इलेक्ट्रॉनिक सामान ,पंखे,सिलाई मशीन, साइकिल, जूते , तेल, माचिस,खिलौना आदि आदि लघु उद्योगों के उदाहरण है।  ये उद्योग केवल निजी क्षेत्रों में लगाये जाते है।

 

(ख) कषि पर आधारित चार उद्योगों के नाम लिखिए।

उत्तर- रेशम उद्योग, चीनी उद्योग, सूती वस्त्र उद्योग तथा जूट उद्योग।

 

(ग) भारत के तीन सीमेण्ट उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए?

उत्तर- उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, राजस्थान सीमेन्ट उत्पादक प्रदेश हैं।

 

(घ) भारत में वायुयान उद्योग कहाँ-कहाँ स्थित हैं?

उत्तर- भारत में वायुयान उद्योग बेंगलुरु,कानपुर, लखनऊ, नासिक (महाराष्ट्र) तथा कोरापुट (उड़ीसा) में स्थित हैं।

 

(क) बंगलुरू को भारत की सिलिकॉन घाटी क्यों कहते हैं?

उत्तर- कर्नाटक की राजधानी  बगलुरू को भारत की सिलिकॉन घाटी कहा जाता है क्योंकि भारत में सॉफ्टवेयर की सबसे अधिक कंपनियाँ बंगलुरू में ही हैं।

 

(च) तेल शोधन शालाओं से प्राप्त होने वाले उत्पादों के नाम लिखिए?

उत्तर-खनिज तेल शोधन से गैस, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन (मिट्टी का तेल) तथा पेट्रोलियम जेली आदि वस्तुएँ मिलती हैं।

 

प्रश्न 2. कारण बताइए -

(क) भारत के लोह-इस्पात उद्योग दक्षिण के पठार में स्थित हैं।

उत्तर-इसका कारण है कि दक्षिण के पठार में कच्चा सामान जैसे- कच्चा लोहा, कोयला, चूना, डोलोमाइट मेंगनीज आदि आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं जिससे यहाँ पर माल ढुलाई में कम खर्च होता है।

 

(ख) गुजरात और महाराष्ट्र में सूती-वस्त्र उद्योग के कारखाने अधिक हैं।

उत्तर- गुजरात और महाराष्ट्र में कपास अधिक होता है, यही कारण है कि यहाँ सूती वस्त्र उद्योग के कारखाने अधिक हैं।

 

(ग) नमक में आयोडीन मिलाया जाता है।

उत्तर- नमक में आयोडीन मिलाया जाता है क्योंकि आयोडीन  घेंघा रोग से बचाव के लिए उपयुक्त है।

 

(घ) जापान विकसित देश है।

उत्तर- जापान एक विकसित देश है क्योंकि वह एक औद्योगिक देश है। वहाँ बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हैं। वहाँ कुशल व शिक्षित श्रमिक तथा उच्च एवं आधुनिक तकनीकी के कारण भारी मात्रा में उच्च स्तर की वस्तुओं का उत्पादन होता है।

 

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) रेल के डिब्बे कपूरथला में बनाए जाते हैं (चितरंजन, कपूरथला, वाराणसी)

(ख) सीमेण्ट के लिए चूना पत्थर कच्चा माल है (ताँबा, लौह अयस्क, चूना पत्थर)

(ग) राँची में भारी मशीन बनाने का कारखाना हे (जलयान, भारी मशीन, तेलशोधन)

(घ) कहवा फल से प्राप्त किया जाता है। (तना, फल, जड़)

 

प्रश्न 4. सही जोड़े बनाइए

S.N.

 

S.N.

 

1

 जमशेदपुर 

A

कानपुर  

2

 अहमदाबाद 

B

मथुरा  

3

 रसायन उर्बरक 

C

सिन्दरी  

4

 वायुयान 

D

वस्त्र उद्योग  

5

 तेल शोधन 

E

लौह इस्पात  

 उत्तर 1-E, 2-D, 3-C, 4-A, 5-B

Post a Comment

0 Comments